dipawali
✕

सनी देओल की गदर 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, निर्देशक ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Updated: सोमवार, 18 अगस्त 2025 (12:46 IST)
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' से सनी देओल ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद सनी के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। हाल ही में वह फिल्म 'जाट' में नजर आए। यह फिल्म भी हिट साबित हुई। 
 
अब सनी देओल के पास 'बॉर्डर 2' और 'लाहौर 1947' जैसी बड़ी फिल्में हैं। इसी बीच सनी देओल की फिल्म 'गदर' के तीसरे पार्ट को लेकर भी धमाकेदार अपडेट सामने आई है। निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि 'गदर 3' की कहानी कैसी होगी और यह कब तक रिलीज होगी। 
 
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया कि गदर बहुत बड़ी हिट थी। लेकिन गदर 2 पहले दिन से ही बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही। दरअसल, 2 अगस्त को मैंने जी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें भविष्यवाणी की गई थी कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ये तो एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही हो गया था।
 
गदर 3 को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, हम गदर 3 जरूर बना रहे हैं। गदर 2 के आखिरी सीन के साथ ही अगली फिल्म के लिए बड़ा हिंट भी छोड़ दिया गया था। कहानी आगे भी जारी रहेगी। गदर और गदर 2 दोनों की सफलता से पता चलता है कि इसकी कहानी और किरदार लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं और यह तीसरे भाग में भी जारी रहेगा।
 
अनिल शर्मा ने बताया कि अगले 2 सालों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 'गदर 3' की स्क्रिप्ट पर काम किया जा चुका है। यह फिल्म तारा और बेटे की कहानी पर बेस्ट होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख