dharma sangrah
✕

यह बॉलीवुड एक्टर है अनन्या पांडे का पहला क्रश

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (13:19 IST)
Photo : Instagram
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उनके पास इस समय 'पति, पत्नी और वो' फिल्म है। इसके अलावा अनन्या कई नेशनल-इंटरनेशनल ब्रांड्स को प्रमोट भी कर रही हैं।
Photo : Instagram
हाल ही में अनन्या ने इंदौर में 'माइंड रॉक्स' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अनन्या ने फिल्मी करियर से लेकर पहले क्रश तक कई सवालों के जवाब दिए। जब अनन्या से पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन था? इस सवाल का जवाब देते हुए अनन्या ने बताया कि मुझे रितिक रोशन पर क्रश रहा है।
अनन्या ने बताया कि जब मैं दो साल की थी और रितिक को एक बर्थडे पार्टी में देखा था तभी से मुझे उन पर क्रश है। अनन्या ने आइडियल पर्सन का टैग वरुण धवन को देते हुए कहा कि उनका फनी और क्यूट अंदाज मुझे पंसद है। वह रियल लाइफ में भी हीरो स्टाइल हैं।
Photo : Instagram
अनन्या से जब पूछा गया कि क्या प्यार में कभी उनका दिल टूटा है? तो जवाब में अनन्या ने कहा, दरअसल टूटा नहीं है लेकिन उन्होंने दिल तोड़े जरूर हैं। अनन्या ने कहा कि लोग एक्टर बनने के लिए बहुत सी चीजें करते हैं। डांस सीखना, मार्शल आर्ट, लेकिन मैं यही कहूंगी कि एक्ट‍िंग सीखो। एक्टर बनना है तो बस अदाकारी सीखो। जैसे हो वैसे रहो वही सबसे खूबसूरत है।
Photo : Instagram
अनन्या ने बताया कि उनके बहुत से फैंस हैं जो कई बार बाइक से उनका पीछा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका बेस्ट फैन मोमेंट वो था जब एक लड़का उनके घर के नीचे उनके लिए तकरीबन 100 चॉकलेट लेकर पहुंच गया था। अनन्या ने बताया कि उन्हें चॉकलेट बहुत ज्यादा पसंद हैं।
Photo : Instagram
नेपोटिज्म के सवाल पर अनन्या ने कहा, हर किसी को अपने सपने जीने का हक है। अनन्या ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी उनसे नहीं कहा कि चलो तैयारी करो अब उन्हें लॉन्च करने का वक्त आ गया है।

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख