मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra wear pink sari on joe jonas wedding photos viral
Written By

जेठ की शादी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा देसी अंदाज, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी में फैमिली संग खुब एंजॉय कर रही हैं। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी से कुछ दिन पहले ही जो जोनस और सोफी टर्नर पेरिस पहुंचे थे और कई रस्में निभाईं।


शादी भले ही जो जोनस की हो लेकिन भारत में सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर टिकी रहीं।  हाल ही में इस शादी से उनकी खास तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
देसी गर्ल प्रियंका इस शादी में बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने इंडियन आउटफिट साड़ी में पहनी थीं। विदेश में हो रही शादी में प्रियंका चोपडा़ ने साड़ी पहन अपने फैंस का दिल जीत लिया। 
 
गुलाबी रंग की नेट की साड़ी के साथ प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज पहना। साथ ही उन्होंने मैचिंग गुलाब के फूल अपने बालों में लगा रखा था। अपने देसी अटायर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं ब्लैक कलर के सूट में निक भी खूब जंच रहे थे।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियंका फरहान अख्तर, जायरा वसीम, रोहित शरफ के साथ नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है।
ये भी पढ़ें
जब सलमान खान ने की बंदर को बोतल से पानी पिलाने की कोशिश, देखिए मजेदार वीडियो