सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amrita rao and rj anmol named their baby boy as veer shared a photo
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (17:32 IST)

अमृता राव और अनमोल ने शेयर की अपने बच्चे की पहली झलक, यह रखा अपने बेटे का नाम

अमृता राव और अनमोल ने शेयर की अपने बच्चे की पहली झलक, यह रखा अपने बेटे का नाम - amrita rao and rj anmol named their baby boy as veer shared a photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने फैंस से बेटे के नाम के लिए सजेशन मांगे थे। अब दोनों ने बच्चे का नाम रख लिया है और इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

 
अनमोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। अनमोल ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम वीर रखा है।' 
 
तस्वीर शेयर करते हुए अनमोल ने लिखा, 'हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप सबका आशीर्वाद चाहते हैं।' उनके इस पोस्ट को पत्नी अमृता ने भी रीपोस्ट किया। 
 
बता दें कि अमृता राव ने 15 मई 2016 को आरजे अनमोल से शादी की थी। इसके चार साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजी है। शादी से पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हुई थी। 
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : टॉस्क के दौरान एजाज खान ने टॉयलेट सीट में डलवाए जान कुमार सानू के हाथ