dharma sangrah
✕

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे परिवार की सभी पीढ़ियों संग किया काम...

Updated: गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (14:48 IST)
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। 
 
हाल ही में 'इक्कीस' का पहला एल्बम लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट में अगस्त्य, धर्मेंद्र को याद कर काफी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर अगस्त्य का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

अगस्त्य नंदा ने कहा, आप जानते हैं, मेरे लिए ये बहुत इमोशनल पल है, क्योंकि धरम जी ने मेरे परिवार की सभी पीढ़ियों के साथ काम किया है। उन्होंने मेरे परदादा, दादा जी के साथ काम किया और मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। 
 
उन्होंने कहा, जैसा कि सर ने कहा, यह एक सम्मान की बात है। एक बहुत बड़ा सौभाग्य है और मुझे बेहद दुख है कि उन्हें वह प्यार नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। यह हम सभी के लिए भावुक पल है। 
 
बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। 'इक्कीस' से अगस्त्य के साथ ही अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी 1971 के इंडो-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। वह महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र से नवाजा गया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख