Daily Horoscope

अमिताभ बच्चन ने कराई दूसरी आंख की भी सर्जरी, बोले- दुनिया नई और खूबसूरत दिख रही

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (11:40 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले अपनी एक आंख की सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के ‍जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब अमिताभ ने अपनी दूसरी आंख की सर्जरी भी करवा ली है। उन्होनें इसकी जानकारी ट्वीट करके दी और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया।

 
अमिताभ बच्चन सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि, 'और ये दूसरा वाला भी अच्छा रहा...रिकवर हो रहा हूं...सब ठीक है...मेडिकल तकनीक और डॉ.एचएम के हाथों की निपुणता...जिंदगी बदल देने वाला अनुभव...आप अब वो देख सकते हैं जो पहले नहीं देख पाते थे...सच में लाजवाब दुनिया।'
 
अमिताभ ने इससे पहले अपने ब्लॉग में सर्जरी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे सर्जरी के माध्यम से वो एक नई और खूबसूरत दुनिया देख पा रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद खास एक्सपीरियंस बताया। उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का भी जिक्र किया कि किसी भी कारण सर्जरी में देरी नहीं की जानी चाहिए। थोड़ी सी देरी किसी भी शख्स को पूरी तरह अंधा बना सकती है। 
 
अमिताभ बच्चन की एक आंख की सर्जरी फरवरी महीने में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति 'धीमी और मुश्किल' है। उन्होंने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख