Hanuman Chalisa
✕

दिलीप कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर अमिताभ बच्चन ने लिखा खास पोस्ट, बोले- जब भी फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास लिखा जाएगा...

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (18:22 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की 11 दिसंबर को 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं औऱ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलीप साहब का जन्मदिवस मना रहे हैं। 

 
अमिताभ बच्चन ने भी दिलीप कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर उनके सम्मान में अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ ने इस पोस्ट के साथ दिलीप कुमार की एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की है।
 
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा, '11 दिसंबर दिलीप कुमार का जन्मदिन...वह 99 साल के होते। जब भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास लिखा जाएगा तो हमेश इसमें 'दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद' लिखा जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं और दुआएं।'
 
बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सर्वाधिक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करने का कीर्तिमान दिलीप कुमार के नाम दर्ज है। दिलीप कुमार को अपने सिने करियर में आठ बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में दिलीप कुमार के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हे साल 1994 मे फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
 
इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार को वहां के सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से सम्मानित किया। साल 1980 में दिलीप कुमार मुंबई में शेरिफ के पद पर नियुक्त हुए। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच विशिष्ठ पहचान बनाने वाले दिलीप कुमार 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया से अलविदा कह गए।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख