suvichar
✕

अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (13:43 IST)
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’ लॉन्च किया।
 
इस फाउंडेशन का लक्ष्य भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए जुनून को बढ़ावा देना, उसे संरक्षित करना, प्रसार करना और विकसित करना है। बिग बी को इस मौके पर कार्तिक के बेटे निलाद्री कुमार ने सितार भेंट में दिया।
 
अमिताभ ने इस मौके पर कहा कि जब हम संगीत प्रेमी अच्छा संगीत सुनते हैं तो उसकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन तारों से संगीत उत्पन्न किया जाता है, वे हमारी आत्माओं को ईश्वर के साथ जोड़ते है।
 
जाने माने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा, वकील आशीष शेलर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर और अन्य कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं। (भाषा)

Show comments

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख