dharma sangrah

पत्रकारों को अमिताभ की मदद, दिया 3 माह का खर्च

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (15:49 IST)
कोरोना की आर्थिक मार की चपेट में भी कई लोग आए हैं और उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। ऐसे कई पत्रकार है जो फ्रीलांसर हैं। किसी मीडिया हाउस से नहीं जुड़े हैं और स्वतंत्र रूप से लेखन करते हैं। कई् फोटोग्राफर्स भी इसी तरह से काम करते हैं। ये सभी गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 
 
ऐसे लोगों की बुनियादी जरूरत के लिए अमिताभ बच्चन आगे आए हैं। अमिताभ ने कई पत्रकारों की आर्थिक सहायता की है जिससे वे मकान किराया, बच्चों की फीस और राशन की व्यवस्था कर पाएं। बिग बी ने इन पत्रकारों को 3 माह का बुनियादी खर्च दिया है। 
 
बिग बी ने मदद के पहले लिस्ट वैरिफाई की ताकि मदद सही व्यक्ति तक पहुंचे। ये पत्रकार अनुभवी हैं। मीडिया में 25 साल से काम कर रहे हैं और इनमें से कुछ को अमिताभ जानते भी हैं। जब उन्हें पत्रकारों की इस तंगहाली के बारे में पता चला तो वे मदद के लिए आगे आए। 
 
अमिताभ ने बिना किसी शोर-शराबे के यह काम किया। वे प्रचार नहीं चाहते। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने स्तर पर सहायता के हाथ आगे बढ़ाए, लेकिन इसकी चर्चा करना उन्हें पसंद नहीं है। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख