Daily Horoscope

नरगिस को पहली बार देखकर नर्वस हो गए थे सुनील दत्त, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी

Updated: शनिवार, 1 जून 2024 (12:35 IST)
nargis birth anniversary: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नरगिस की 1 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नरगिस का जन्म 1 जून को हुआ था। उनका असली नाम कनीज फातिमा हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नरगिस के योगदान को सालों बाद भी याद किया जाता है। नरगिस ने अपने शानदार करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया।

पहली बार ऑस्कर के नॉमिनेशन तक पहुंचने वाली फिल्म मदर इंडिया में नरगिस नजर आई थीं। नरगिस के साथ फिल्म में सुनील दत्त भी थे। इस फिल्म के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। हालांकि सुनील दत्त के लिए नरगिस से शादी करना इतना आसान नहीं था। 
 
सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे। तब एक्टिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन यहीं पर उनका नरगिस से पहली बार मिलना हुआ। उन्हें रेडियो के लिए नरगिस का इंटरव्यू लेने का काम सौंपा गया। तब वो भारत की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हो चुकी थीं। राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी फिल्मों में बहुत हिट थी। 
 
इंटरव्यू के दौरान अपने सामने नरगिस को देखकर सुनील दत्त इतने नर्वस हो गए कि उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। हालत ये हुई कि सुनील दत्त की नौकरी जाते-जाते बची। दोनों की दूसरी मुलाकात बिमल रॉय की फिल्म ‘दो बिघा ज़मीन’ के सेट पर हुई। नरगिस वहां बिमल रॉय से मिलने आई थीं और सुनील दत्त वहां काम की तलाश में पहुंचे थे। सुनील को देखते ही नरगिस को पिछला वाकया याद आ गया। वो उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं।
 
इसके बाद महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। शूटिंग के दौरान सुनील बार-बार नरगिस के सामने नर्वस हो जाते थे और एक्टिंग नहीं कर पाते थे, लेकिन नरगिस ने इस दौरान उनकी काफी मदद की जिससे वो सहज होकर एक्टिंग कर सके। नरगिस की इस दरियादिली की वजह से सुनील दत्त को उनसे बहुत लगाव सा हो गया। 
 
फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी इसी फिल्म के सेट पर परवान चढ़ गई। एक दिन में सुनील दत्त ने प्रपोज कर दिया और फिर क्या था नरगिस ने उस प्रपोज को स्वीकार कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 को शादी कर ली।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख