suvichar

अमिताभ बच्चन ने पूरी की कैंसर पीड़ित लड़की की इच्छा

Updated: शनिवार, 21 मई 2016 (15:42 IST)
महानायक अमिताभ बच्चन ने कैंसर पीड़ित एक लड़की का जन्मदिन उसके साथ मनाकर उसके सपने को पूरा किया। हार्दिका ने इच्छा जताई थी कि वह अपने जन्मदिन का केक अपने पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में ही काटेगी।
 
अमिताभ ने हार्दिका का जन्मदिन मनाने की तस्वीरें अपने ब्लॉग पर पोस्ट की हैं और उसके साथ हुई मुलाकात का विस्तृत ब्योरा भी साझा किया है।
 
उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘एक लड़की हार्दिका कैंसर से ग्रस्त है और उसे मुझसे से मिलने की इच्छा थी। वह सुंदर एवं विनम्र है और एक ऑक्सीजन कंटेरनर के साथ इधर-उधर जाती है। दर्द एवं खोई हुई आशा के भोलेपन का सामना करना सबसे अधिक मुश्किल है।’’ 
 
अभिनेता ने आगे लिखा, ‘‘लेकिन बड़ी बात यह है कि एक मनोकामना पूरी हुई है, एक इच्छा पूरी हुई है और उसके जीवन में एक विशेष दिन में मुस्कान आई है। उसका जन्मदिन उस पल को हमेशा के लिए शाश्वत बनाता है। मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ अमिताभ ने लड़की को एक गुलदस्ता भी दिया।(भाषा) 
Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख