Narak Chaturdashi
✕

अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन पर नहीं होगा कोई जश्न, जलसा के बाहर रहेगी कड़ी सुरक्षा

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (16:31 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 78 वर्ष के हो जाएंगे। हर साल अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के भार फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए पुलिस प्रसाशन ने अपनी कमर कस ली हैं। अमिताभ के घर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्तकी जा रही है, ताकि फैंस की भीड़ जमा ना हो।

 
वहीं इस बार अमिताभ बच्चन भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे। खबरों के अनुसार बच्चन परिवार से जुड़े एक करीबी ने कहा कि, महामारी के दौरान कौन पार्टी प्लान करता है? इस बार उनका जन्मदिन बहुत ही शांत रहेगा। 
 
उन्होंने कहा, वैसे भी अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं तो उन्हें अपने जन्मदिन पर काम करने के अलावा और कुछ अच्छा नहीं लगता। हालांकि 11 अक्टूबर को रविवार है तो ऐसे में पूरा बच्चन परिवार घर पर ही रहेगा। इस महामारी की एक अच्छी बात ये है कि अमिताभ के जन्मदिन पर उनकी पूरी फैमिली एक साथ होगी।
 
बच्चन परिवार के सदस्य ने बताया कि, अभिषेक जहां कहीं भी शूट कर रहे हैं लेकिन अपने पिता के जन्मदिन पर उनके साथ होंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन पहले से ही घर पर मौजूद हैं। और अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ ही हैं। तो ऐसे में अमित जी की के जन्मदिन पर पूरी फ़ैमिली एक साथ डिनर करेगी। और कोई मेहमान इसमें शामिल नहीं होगा।
 
बता दें कि में बिग बी कोरोना को मात देकर वापस काम पर लौट चुके हैं। वे इन दिनों रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम को दे रहे हैं।
 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख