Hanuman Chalisa

'तांडव' को लेकर हुए विवाद के बाद अमेजन ने लिया फैसला, नहीं आएगा दूसरा सीजन

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (12:13 IST)
वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर काफी बवाल मचा था। इस सीरीज के खिलाफ कई राज्यों में केस भी दर्ज हुए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने इस विवाद को देखते हुए इस सीरीज के दूसरे सीजन पर रोक लगा दी है।

 
निर्देशक अली अब्बास जफर वेब सीरीज 'तांडव' का नया सीजन लेकर आने वाले थे। उन्होंने खुद ही बताया था कि इस सीरीज की कहानी पूरी हो गई है। अली ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होगी, पर 'तांडव' का दूसरा सीजन नहीं आएगा। तांडव' पर हुए विवाद के बाद अब अमेजन प्राइम कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
अमेजन प्राइम वीडियो के हालिया बयान के मुताबिक अब ऐसा कुछ भी दर्शकों के लिए नहीं परोसा जाएगा, जिससे उनकी भावनाएं आहत हों। फिलहाल अमेजन प्राइम राजनीति और धर्म से जुड़े कंटेंट से परहेज कर रहा है। बयान के मुताबिक एक्सपर्ट कंटेंट का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाले समय में किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। 
 
'तांडव' के पहले सीजन की रिलीज से पहले ही अली अब्बास जफर ने इसके दूसरे सीजन की स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि लॉकडाउन में राइटर्स को लिखने के लिए खूब वक्त मिला, जो सामान्य दिनों में कम मिल पाता है। लॉकडाउन में अली अपने देहरादून वाले घर में पांच महीने रहे थे और लगातार लिखते रहे। अली ने कहा था कि वह जल्द ही दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर देंगे।
 
बता दें कि 'तांडव' पर लोगों की धार्मित भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। इसके बाद सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे और कई राज्यों में निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
इस वेब सीरीज में में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, गौहर खान, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। 9 एपिसोड की इस सीरीज में दो कहानी साथ चलती हैं। एक तरफ दिल्ली की सत्ता के लिए लड़ाई चलती है तो दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर भेदभाद, जातिवाद, पूंजीवाद, फासीवाद से आजादी के लिए। 'तांडव' के कई दृश्य सैफ के पटौदी पैलेस में फिल्माए गए हैं।

Show comments

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं जताई खुशी

'आदिपुरुष' पर मनोज मुंतशिर का छलका दर्द, बोले— फिल्म का बचाव करना जीवन की सबसे बड़ी भूल

NEET पेपर लीक मामला: छात्रों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री ज्योतिका, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

NEET पेपर लीक विवाद पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रहीं इतने दिनों तक खामोश

शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं, 5 दिन रहेंगी होम आइसोलेशन में

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख