dharma sangrah
✕

जैस्मिन भसीन ने अपने हीरो को किया बर्थडे विश, अली ने कहा थैंक यू मेरी लैला

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (14:35 IST)
जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लोकप्रियता 'बिग बॉस 14' शो के बाद बहुत बढ़ गई है। प्रशंसकों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ गई है। लोग जैस्मिन और अली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। 
 
अली गोनी का आज (25 फरवरी) को जन्मदिन है। यह दिन अली के साथ-साथ जैस्मिन के लिए भी खास है। अपने 'खास' दोस्त को जैस्मिन ने सोशल मीडिया के जरिये भी बधाई दी। 
Photo : Instagram

जैस्मिन लिखती हैं- हैप्पी बर्थडे मेरे हीरो। इस फोटो में मेरे चेहरे पर जो मुस्कराहट नजर आ रही है उसकी वजह तुम हो। जब से मैं तुमसे मिली हूं तुमने हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाई है। जब मैं रोजाना तुम्हारी आंखों में देखती हूं, तो मुझे वो सारी चीजें याद आती हैं जो मेरे चेहरे पर मुस्कान लाती है। जब से तुम मेरे जीवन में आए हो मेरी जिंदगी ही बदल गई है। मेरे सर्वश्रेष्ठ दोस्त, मेरे प्यार, मैं तुम्हें दिल से चाहती हूं। 

जैस्मिन के इतने खूबसूरत मैसेज के बाद अली ने छोटी, लेकिन शानदार प्रतिक्रिया दी। अली ने लिखा- धन्यवाद, मेरी लैला। अली और जैस्मिन के इस प्यार भरे संदेश को खूब पसंद किया जा रहा है। 
Photo : Instagram

सवाल यह उठता है कि क्या अब वे अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। क्या वे शादी करेंगे? अली का कहना है कि वे जैस्मिन के माता-पिता को राजी करने के बाद ही शादी करेंगे। वे मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करना चाहते हैं। वे कोशिश करेंगे की जैस्मिन के माता-पिता इस शादी को इजाजत दे दे। 

Show comments

रामायण मूवी रिव्यू: रणबीर कपूर में दिखे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण का रौद्र रूप भी छाया

'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की एंट्री ने उड़ाए होश, हनुमान के विशाल रूप की झलक देख खड़े हुए दर्शक

'रामायण' रिलीज होते ही इमोशनल हुईं लारा दत्ता, बोलीं- कैकेयी इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला

रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर भावुक हुए बादशाह, इस एक सीन ने जीत लिया दिल

'जानी दुश्मन' से हॉरर जॉनर में कदम रख रही हैं भूमि पेडनेकर, रोंगटे खड़े कर देगा पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख