sundarkand

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर सामने आया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग!

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (16:57 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फैंस काफी समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' मुर्हूत की घोषणा पर बहुत सारी सुर्खियां बटोरी थी। 

 
नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्साहित थे कि सुपरस्टार इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे। दर्शकों के बीच दीवानगी इस कदर थी कि सोशल मीडिया पर कई गाने, सीन और मोनोलॉग ट्रेंड करने लगे। बच्चे पुष्पा के सामी सामी और श्रीवल्ली पर नृत्य करना चाहते थे, और व्यस्कों ने अल्लू की चाल और शैली को अपनाया। अपने चरम पर उत्साह के साथ, सीक्वल की घोषणा एक धमाके की तरह हुई।
 
अब सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। सूत्र का कहना है, अल्लू अर्जुन अक्टूबर के मध्य में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे और उनका नया रूप जल्द ही सामने आएगा। स्टार इसके लिए क्लास ले रहे है और पुष्पा 2 की तैयारी कर रहे है।
 
खैर, हम नहीं जानते कि यह कितना सच है लेकिन अगर अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करते हैं, तो देश इसे एक त्योहार की तरह मनाएगा। उनका नया लुक एक नया अंदाज होगा और देशवासी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
 
अल्लू अर्जुन ग्लोबल आइकन हैं। पैन इंडिया स्टार ने विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और निश्चित रूप से भारतीय ध्वज को ऊंचा रखा है जब उन्हें न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में चुना गया था। वह दिन था जब इंटरनेट पर धूम मच गई थी और अल्लू अर्जुन हर जगह ट्रेंड हो रहे थे। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख