1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. begusarai court issues arrest warrant against producer ekta kapoor and shobha

एकता कपूर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है मामला | begusarai court issues arrest warrant against producer ekta kapoor and shobha

Ekta Kapoor
कंटेंट क्वीन एक्ता कपूर अपनी वेब सीरीज 'XXX सीजन 2' को लेकर मुश्‍किलों में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एकता और उनकी मां पर सैनिकों के अपमान का अरोप लगा है। 
 
पिछले साल रिलीज हुई इस सीरीज में देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था। इसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 
 
एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे।
 
इस मामले को भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने मामला कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि उन्हें इस सीरीज में दिखाए गए सीन्स ने काफी आहात किया था। उनका कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। 
 
अगला लेख
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन