1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer pushpa 2 the rule box office collection day 16 film enters 1000 crore club

पुष्पा 2 : द रूल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में की एंट्री, जल्द तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 16
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' दुनियाभर में धमाल मचा रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। 'पुष्पा 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 
 
वहीं अब 'पुष्पा 2' ने 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'पुष्पा 2 : द रूल' ने भारत में 16 दिनों में हिंदी भाषा ने 632.6 करोड़, तेलुगु ने 297.8 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़ और मलयालम में 13.99 करोड़ की कमाई की है।  
 
इस तरह यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1004.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 'बाहुबली 2' के बाद यह कारनामा करने वाली 'पुष्‍पा 2' दूसरी फिल्म है। 
 
देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म के रिकॉर्ड से 'पुष्‍पा 2' महज 26.07 करोड़ पीछे है। 'बाहुबली 2' ने लाइफटाइम 1030.42 करोड़ की कमाई कर यह रिकॉर्ड बनाया था। 
 
'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। 'पुष्‍पा 2' का तूफान देखने हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह देश में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बन जाएगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मौनी रॉय ने अपने आगामी प्रोजेक्ट सलाकार की बीटीएस झलक के साथ फैंस को दिया सरप्राइज