Daily Horoscope
✕

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा'

Updated: रविवार, 19 दिसंबर 2021 (17:05 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि फिल्म ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी।

 
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा' काफी हिट साबित हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की घोषणा भी कर दी है। यह उनलोगों के लिये खुशखबरी हैं, जो कोविड-19 या किसी अन्य कारण से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए नहीं जा पाए हैं।
 
खबरों के अनुसार, ‘पुष्पा : द राइज' के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को मिला है हालांकि, फिल्म ओटीटी पर कब आएगी, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। अनुमान है कि अगले साल जनवरी में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो जाएगी।
 
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती की कहानी के ऊपर बनी है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहले भाग का नाम पुष्पा : द राइज है, जो सिनेमा घरों में रिलीज हो चुका है और अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होने वाली है।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख