suvichar
✕

गले में नींबू की माला, हाथों में गन, रोंगटे खड़े कर देगा 'पुष्पा : द रूल' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (11:27 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'पुष्पा' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को साथ तोहफा दिया है। मेकर्स ने 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर और फिल्म का टीजर रिलीज किया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

 
पोस्टर में अल्लू अर्जुन माथे पर तिलक, कानों में झुमके, नाक में नथ और गले में नींबू की माला पहने दिख रहे हैं। वह साड़ी और हाथों में चूडियां पहने गन लिए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है। अल्लू अर्जुन का यह लुक बेहद डरावना लग रहा है।
 
अल्लू अर्जुन का यह लुक देख फैंस की बेसब्री बढ़ गई है। बता दें कि 'पुष्पा द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल् में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के रोल में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 
 
फिल्म 'पुष्पा : द रूल' को सुकुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख