sundarkand

क्या आप खरीदना चाहते हैं आलिया की ड्रेसेस?

Updated: बुधवार, 16 मई 2018 (15:37 IST)
बॉलीवुड में आजकल सिर्फ पैसा कमाना ही एक्टर्स का मकसद नहीं रहता। कई सेलीब्रिटीज़ अपने काम के साथ-साथ सोशल वर्क भी करते रहते हैं। कोई किसी एनजीओ से जुड़ा है तो कोई थोड़े दिनों में चैरिटी के लिए काम करता है। 
 
इस बार खबर आई है आलिया भट्ट की। आलिया भट्ट जब से बॉलीवुड में आई हैं तब से उनकी वॉर्डरोब कलेक्शन की चर्चाएं चलती रहती हैं। आलिया की खासियत है कि वे हर तरह की ड्रेस में खूबसुरत लगती हैं। खबर के मुताबिक अब आलिया अपनी वॉर्डरोब खाली कर अपने पसंदीदा कपड़े और एसेसरीज़ नीलाम करने वाली हैं। 
 
दरअसल आलिया अपने कपड़ों और एसेसरीज़ को नीलाम कर इससे मिले हुए पैसे एक चैरिटी संस्था को देंगी। आलिया एक चैरिटी संस्था के साथ जुड़कर यह काम कर रही हैं जो खराब प्लास्टिक की बोतलों को रीसाइकल करती हैं और जिन लोगों तक बिजली नहीं पहुंच पाती उन्हें सौर ऊर्जा उपलब्ध कराती है। यह सेल 19 और 20 मई 2018 को खार के नाइट मार्केट में होगी। 
 
आलिया के अनुसार यह पर्यावरण को लेकर है जिसके लिए वे काफी सजग हैं और प्लास्टिक इस समय ज़रूरी इश्यु है। आलिया ने आगे कहा कि वे पिछले तीन सालों से अपने वॉर्डरोब में रखी चीजों की नीलामी के बारे में सोच रहीं थीं। यह आइडिया आलिया को उनके 'को-एक्ज़िस्ट' ऑर्गेनाइज़ेशन को शुरू करने के पहले ही आ गया था। आलिया का 'को-एक्ज़िस्ट' जानवरों और इंसानों के रिलेशनशिप को इकोलॉजी वेलफेयर के लिए बढ़ावा देता है। 
 
आलिया ने अपनी वॉडरोब के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसी कई सारी चीजें उन्होंने खरीदीं जिन्हें ना तो उन्होंने कभी पहना और ना ही किसी को गिफ्ट किया। आलिया ने कहा कि मैं बहुत जल्द ही अपने कपड़ों से बोर हो जाती हूं और मुझे हमेशा नए कपड़े चाहिए। स्टाइल से ज़्यादा उन्हें आरामदेह और सिंपल कपड़े पसंद हैं। इसलिए वे ब्रांड पर भी ज़्यादा जोर नहीं देती। 

ALSO READ: राज़ी, मेघना और पिता के बारे में आलिया भट्ट
 
फैशन के लिए फेमस आलिया भट्ट फैशन और ट्रेंड को बहुत सीरियसली लेती हैं इसलिए ही वे अपनी पुरानी वॉर्डरोब खाली कर नए ट्रेंड अपनाना चाहती हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख