dharma sangrah
✕

विवाद में फंसी उर्वशी रौटेला ने दी सफाई

Updated: बुधवार, 16 मई 2018 (15:24 IST)
उर्वशी की एक फिल्म आने वाली है जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इसमें वे एक मध्यम श्रेणी की लड़की भानुप्रिया का किरदार निभा रही हैं। खबर के मुताबिक फिल्म के सेट पर उनके एक मेकअप आर्टिस्ट ने अर्वशी के साथ गलत व्यवहार किया। इसे लेकर उर्वशी तो नाराज़ हैं ही, साथ ही उनके मैनेजर से भी आर्टिस्ट की अनबन हो गई। 
 
लेकिन यह सब अफवाहें बताई गईं। उर्वशी के मैनेजर प्रशांत ने बताया कि हमारे बीच इतनी ज़्यादा खराब बातें नहीं हुई। यह एक झूठी कहानी है। यह बात जरूर सच है कि मेकअप आर्टिस्ट की कमी के कारण हमें दूसरे मेकअप आर्टिस्ट को हायर करना पड़ा, लेकिन यह बात भी सच है कि किसी फिल्म को बीच में छोड़ना और दूसरा प्रोजेक्ट शुरू कर देना प्रोफेशनल नहीं है। इसलिए मैंने उसे सिर्फ लिखित में देने के लिए कहा। इस बात को काफी बढ़ावा दिया गया और इसे विवाद के समान दिखाया गया जो कि गलत है। 

ALSO READ: कान के रेड कार्पेट पर दूसरा लुक, न्यूड कलर में बेहतरीन लग रही थीं सोनम
 
उर्वशी ने भी इस बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसी बातें होती रहेंगी और लोग बातें करते रहेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यही सच है। मैं हर बात पर प्रतिक्रिया भी नहीं देती हूं। मैं अपनी फिल्म को छोड़कर किसी और चीज पर अपना ध्यान और एनर्जी नहीं बर्बाद करना चाहती। मैं यह फिल्म कर रही हूं क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट बहुत प्यारी है। हालांकि इसके डायरेक्टर की यह डेब्यु फिल्म होगी। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख