Daily Horoscope

Alia Bhatt के हाथ लगी एक और पैन इंडिया फिल्म, Ram Charan के साथ आ सकती हैं नजर!

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (14:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट साउथ फिल्मों के मेगास्टार राम चरण के साथ ऑनस्क्रीन नजर आने वाली हैं। अब आलिया को एक और पैन इंडिया फिल्म का प्रस्ताव मिल गया है।

 
खास बात यह है कि इसमें भी वह राम चरण के साथ ही इश्क फरमाती नजर आएंगी। खबरों के अनुसार आलिया को एक बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्म 'RC 15' का प्रस्ताव मिला है। शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के हीरो राम चरण हैं। आलिया ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इस फिल्म को उन्होंने अभी साइन नहीं किया है।
 
इस खबर के बाद यकीनन आलिया और राम चरण के फैंस खुशी से झूमने लगेंगे। पिछले महीने फिल्म से सलमान खान का नाम भी जुड़ा था। चर्चा थी कि वह इसमें एक सख्त पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। इस किरदार के लिए शंकर, राम चरण से बड़ा कलाकार तलाश रहे थे। ऐसे में उन्हें सलमान एकदम फिट लगे।
 
'RC 15' के जरिए राम चरण ने पहली बार निर्देशक शंकर से हाथ मिलाया है। यह एक जबरदस्त पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण एक IAS अफसर की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए राम चरण ने अपना वजन घटाया है। फिल्म में उनका लुक देखने लायक होगा।
 
बता दें कि पीरियड ड्रामा फिल्म 'RRR' से आलिया साउथ में कदम रख रही हैं। वह इसमें सीता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी राम चरण के साथ बनी है, जो इसमें तेलुगु स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम का किरदार निभाएंगे। मूल रूप से तेलुगु में बन रही यह फिल्म हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज होगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख