Hanuman Chalisa
✕

आलिया भट्ट को ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क, बोलीं- ज्यादा ही भाव दे देते हैं...

Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2022 (14:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के समय भी आलिया ने काम से ब्रेक नहीं लिया है। वह अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग और अपकमिंग फिल्मों का प्रमोशन भी कर रही हैं। इसी बीच आलिया ने खुद की ट्रोलिंग और फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात की है। 

 
आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग पर अपनी राय रखते हुए कहा, मुझे अब ट्रोलिंग से इतना फर्क नहीं पड़ता है। कितने लोग ट्रोल करते हैं? मुझे लगता है कि हम लोग ट्रोल्स को ज्यादा ही भाव दे देते हैं। आलिया का कहना है कि वह ट्रोल्स को सीरियसली नहीं लेती हैं।
 
जब आलिया से पूछा गया कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चलना या ना चलना कितना प्रभाव डालता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस बिल्कुल प्रभावित करता है। हम लोग फिल्म के लिए काफी मेहनत करते हैं और सोचते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी लेकिन जब वैसा नहीं होता है तो बुरा लगता है।
 
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। आलिया फिल्म 'डार्लिंग्स' से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ आलिया भट्ट 'डार्लिंग्स' को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख