dharma sangrah
✕

‍आलिया भट्ट ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रखा कदम, शुरू की अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग

Updated: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब प्रोड्यूसर भी बन गई है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्म 'डॉर्लिंग्स' की शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है।

 
शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' भी इस फिल्म का निर्माण कर रही है। मां और बेटी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है।
 
आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर कर शूटिंग शुरू करने की जानकारी शेयर दी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, डॉर्लिंग्स (के शूट) का पहला दिन। यह निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी। (इस फिल्म के मामले में बहुत ही घबराई हुई अभिनेत्री) मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है... लेकिन कोई भी नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे बहुत घबराहट होती है।
 
उन्होंने लिखा, मुझे पूरी रात सपने आते हैं कि मैं अपने संवाद भूल गई हूं... मैं बेचैन हो जाती हूं। सेट पर इस डर से 15 मिनट पहले पहुंच जाती हूं कि मैं लेट न हो जाऊं। मुझे लगता है कि यह घबराहट कभी नहीं जाएगी और यह जानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि घबराने और अनिश्चित होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं।
 
बता दें डॉर्लिंग्स की शूटिंग मुंबई में हो रही है। इस फिल्म को राइटर जसमीत के रीन निर्देशित कर रही हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अभिनय करेंगे। 
 

Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख