dharma sangrah
✕

आलिया भट्ट ने बताया फिल्म 'आरआरआर' में रामचरण संग काम करने का अनुभव

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (14:14 IST)
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। पहली बार आलिया भट्ट और रामचरण एक साथ नजर आएंगे। 

 
इस फिल्म में रामचरण ब्रिटिश सेना के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आलिया फिल्म में सीता के रूप में एक सुंदर सुंदरी के किरदार में नजर आएंगी।
 
रामचरण के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बता हुए आलिया भट्ट ने कहा, रामचरण बहुत ही शांत और सुलझे हुए कलाकार हैं। मैंने पहले जूनियर एनटीआर के साथ काम किया था। एक दंगे वाले सीन के लिए मैंने इन दोनों अद्भुत कलाकरो के साथ काम किया। वे सेट पर एक दूसरे की टांग खींचते थे, उनके यही हंसी मजाक और ठहाके सेट के माहौल को तरोताजा बनाए रखता था।
 
गौरतलब है कि फिल्म 'आरआरआर' दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है जो इमेजनरी स्टोरी है। फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही है।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख