sawan somwar

JNU हमले पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- देश में सब ठीक है ये कहना बंद कीजिए

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (18:25 IST)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। इस हमले के विरोध में कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी है। विरोध प्रदर्शन के लिए कई सितारे कल रात मुंबई के कार्टर रोड पर भी इकट्ठा हुए। इस मामले पर अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
 
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कई स्टोरिज शेयर की, जिसमें उन्होंने जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसके साथ ही सवाल भी किए। उन्होंने लिखा, “हर दिन परेशान करने वाला है, ये चल क्या रहा है।”
 
आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब छात्रों और शिक्षकों और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमले होने लगे तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलाना चाहिए।”
 
आलिया भट्ट ने ये भी लिखा, “एक विचारधारा जो विभाजन करने, उत्पीड़न और हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास करती है, उसका हमें दृढ़ता से विरोध करना चाहिए।”



इससे पहले अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, अनुराग बसु, ट्विंकल खन्ना, हुमा कुरैशी के अलावा कई सितारे ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

Show comments

वाणी कपूर ने ब्लू बिकिनी में ढाया कहर, पूल किनारे बोल्ड अंदाज में दिए पोज

'द कपिल शर्मा' शो फेम राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर में कैंसिल हुआ कॉमेडी शो, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स आउट, रवि किशन समेत कई चेहरों की दमदार झलक

बिना म्यूजिक ट्रेनिंग के बने सुरों के शहंशाह, जानिए केके की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

जब गौहर खान की खूबसूरती बनी करियर की रुकावट, 'स्लमडॉग मिलेनियर' से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख