ganesh chaturthi

क्युट आलिया का पिंक अवतार, फिर से हो जाएगा प्यार

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (14:52 IST)
जहां देखो वहां प्रियंका चोपड़ा की बात चल रही है। हाल ही में उन्होंने अपने शो 'क्वांटिको 3' के प्रमोशन के वक़्त एक ड्रेस पहनी जिसके कट्स की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। अब बारी है बॉलीवुड की क्युट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की। जी नहीं, उन्हें ट्रोल नहीं किया जा रहा लेकिन उनकी ड्रेसेस पर भी सभी की नज़र बराबर लगी हुई है। 
 
आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'राज़ी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से सिर्फ टीम को नहीं, दर्शकों को भी बहुत उम्मीदें हैं। इसमें आलिया एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रही हैं। इस मेहनत भरे अवतार में तो आलिया फिल्म में देखने को मिलेंगी ही, अभी उनका हमेशा की तरह वाला प्यारा लुक देखिए। 
 
आलिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक्चर पोस्ट किया है जिसमें वे पिंक कलर की खुबसूरत ड्रेस में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसमें उन्होंने पिंक ड्रेस के साथ पिंक सैंडल्स भी पहन रखी हैं। साथ ही पिक्चर का बैकग्राउंड भी थोड़ा पिंकिश है। आलिया बिना मेकअप और खुले बालों में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है 'वन पिंक डे'। 
 
 
आलिया का यह अवतार उनकी फिल्म के प्रमोशन के वक़्त का है। वे फिलहाल रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं। इसके अलावा वे 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी कैमियो के तौर पर नज़र आ सकती हैं। आलिया की फिल्म 'राज़ी' 11 मई 2018 को रिलीज हो रही है। इसे मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख