dharma sangrah
✕

आलिया भट्ट शुरू करने जा रहीं नया बिजनेस, मैटरनिटी वियर ब्रांड करेंगी लॉन्च

Updated: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (12:46 IST)
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। आलिया का नाम इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टिंग के अलावा आलिया बिजनेस भी करती हैं। अब आलिया एक और नया बिजनेस शुरू करने जा रही हैं।

 
आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह अपने पहले बेबी को जन्म देने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच आलिया ने जानकारी दी की वह अपने मैटरनिटी वियर ब्रांड को शुरू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपना एक और क्लोदिंग ब्रांड शुरू करने जा रही हैं, जो स्पेशली मैटरनिटी क्लोदिंग ब्रांड होगा।
 
आलिया ने पोस्ट लिखा, दो साल पहले मैंने बच्चों का क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया था। सबने मुझसे पूछा था कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं, जबकि मेरे बच्चे नहीं हैं। अब मैं अपनी मैटरनिटी वियर लाइन को लॉन्च करने जा रही हूं और मुझे लगता है कि अब मुझसे कोई नहीं पूछेगा कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं, लेकिन फिर भी मैं आपको बता देना चाहती हूं।
 
उन्होंने लिखा, मैंने पहले कभी मैटरनिटी वियर नहीं खरीदे थे, लेकिन जब मैंने इन्हें लिया, तो मैं अभिभूत थी। आपको नहीं पता होता कि आप प्रेग्नेंसी के कुछ महीनों में कैसी दिखने वाली हैं और ईमानदारी से अच्छे कपड़े न मिल पाना तनावपूर्ण हो सकता है।
 
बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट का जबरदस्त फैशन सेंस देखने को मिल रहा है। वह फैंस के साथ लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 
 
गौरतलब है कि आलिया इससे पहले बच्चों के ब्रांडेड कपड़ों की रेंज पेश करने वाली Ed-a-Mamma की फाउंडर और मालकिन है। आलिया ने इसे अक्टूबर 2020 में शुरू किया था। इसके अलावा आलिया का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस है।

Edited by : Ankit Piplodiya 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख