suvichar

अपने पति से किस बात का बदला ले रहीं आलिया भट्ट? 'डॉर्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज

Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2022 (14:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'डार्लिंग्स' से बतौर प्रोड्यूसर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन के बैनर तले फिल्म 'डार्लिंग्स' की घोषणा की थी। अब इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

 
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ उनकी मां के किरदार में शेफाली शाह नजर आने वाली हैं। इसके अलावा विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में आलिया अपने पति से बदला लेती नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया के पति का रोल विजय वर्मा निभा रहे हैं। 
 
फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बदरुनिशा (आलिया भट्ट) अपनी मां शेफाली के साथ पुलिस में अपने पति हमजा (विजय वर्मा) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंचती हैं। कहानी में सस्पेंस यह है कि अहमा मिसिंग नहीं हैं बल्कि आलिया ने ही उसे किडनैप कर रखा है।
 
फिल्म में दिखाया गया है कि हमजा किस तरह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इसके बाद आलिया सारी चीजें खुद अपने हाथ में लेने का फैसला करती है। वह अपने पति को जमकर टॉर्चर करती हैं। ट्रेलर देखकर समझ पाना मुश्किल है कि आलिया फिल्म की हीरोइन हैं या विलेन।
 
यह फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है। इस डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म को शाहरुख खान के रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस और आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख