Hanuman Chalisa

असफल होने का डर मुझे कभी नहीं छोड़ेगा: आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई परंतु फिर भी आलिया को जिंदगीभर असफल होने का डर सताता रहेगा। अब तक आलिया के चार साल लंबे करियर में एक फिल्म फ्लॉप हुई है। 
 
वह कहती हैं, "असफल होने का डर मुझे कभी नहीं छोड़ेगा। अगर मेरी एक फिल्म फ्लॉप नहीं होती तो मुझे सफलता का पूरा मज़ा नहीं आता। आपको दुबारा उठने के लिए गिरने की जरूरत होती है। खास बात यह है कि जब ऐसा समय आए आपको पता होना चाहिए कि करना क्या है।" 


 
आलिया यह भी कहती हैं कि वे अपने करियर से खुश हैं। "मैं आभारी हूं। मैं बैठकर अपने करियर के बारे में ही नहीं सोचती रहती। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं। मैं हर चीज़ का मज़ा ले रही हूं।" 
 
आलिया की अगली फिल्म गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म है। वह कहती हैं, "गौरी का निर्देशन बहुत क्लीयर है। वह जिंदगी के बारे में बहुत सरल तरीके से बात करती है। मुझे लगता है यही वह फिल्म में दिखाना भी चाहती हैं।" 
 
आलिया की अगली फिल्म गौरी शिंदे की 'डियर जिंदगी' है जिसमें उनके अलावा शाहरूख खान की भी खास भूमिका है। फिल्म में आलिया फोटोग्राफर बनी हैं। खुद के निर्देशन में जाने के बारे में वह कहती हैं, "मैं कभी निर्देशन नहीं कर सकती। मुझे नहीं लगता मुझमें निर्देशन की काबिलियत है।" 
 
फिल्म में आदित्य कपूर, अंगद बेदी और अली जफर की भी खास भूमिकाएं हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

Show comments

Moana Preview: मोआना की कहानी से निकला हर लड़की के लिए बड़ा संदेश

धमाल 4: हंसी के रोलरकोस्टर की वापसी!

'लव लॉटरी' में कौन है कातिल? अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की मर्डर मिस्ट्री-कोर्टरूम ड्रामा

CBFC की मंजूरी का इंतजार कर रही 'द इंडिया स्टोरी', क्या 'सतलुज' विवाद का पड़ेगा असर?

'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, सौम्या के रोल में छाएंगी देबचंद्रिमा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख