suvichar
✕

आलिया भट्ट का खुलासा, इस बीमारी से हैं परेशान

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (13:06 IST)
साल 2012 में स्टूडेट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हालिस कर लिया हैं। हाल ही में फिल्म राजी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। आलिया ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में बहुत सारे रोल निभाएं हैं।


हमेशा अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया ने हाल ही में अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आलिया ने एक इंयरव्यू में बताया है कि वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार है। आलिया ने बताया कि इस बीमारी से निजात पाने के लिए वह हर तरह की कोशिश कर रही है। 
 
आलिया ने कहा कि कुछ महिनों से मैं इसकी शिकार हूं। मैं अचानक से खुश और अचानक से दुखी हो जाती हूं। लेकिन मैं इस मामले में अपनी बहन शाहिन भट्ट का शुक्रिया करना चाहती हूं जिसकी वजह से मैं इस बीमारी को लेकर काफी जागरूक हूं। उन्होंने डिप्रेशन से लड़ाई लड़ी थी। मैंने उनकी किताब पढ़ी है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ये कितना बुरा है।


आलिया ने कहा कि डिप्रेशन आपको कई वजह से हो सकती है जैसे काम का अधिक प्रेशर, आपकी खराब लाइफस्टाइल। उन्होंने कहा कि मैं उसे महसूस करती हूं। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि मैं बिना किसी वजह के रो रही हूं। फिर सब कुछ पहले जैसा नॉर्मल हो जाता है। शुरुआत में ऐसा होता था कि मैं काफी कन्फ्यूज रहती थी। मैं हमेशा इस बात का बहाना बनाती थी कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मुझे ज्यादा काम करना पड़ रहा है या मैं थक जा रही हूं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म कलंक रिलीज होने वाली हैं। वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी।

Show comments

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

रात 2:30 बजे नाना पाटेकर ने दोस्त को किया था मैसेज- ‘तबीयत ठीक नहीं’, फिर 3 घंटे में बदल गया सबकुछ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख