Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' की नई रिलीज डेट घोषित

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (14:12 IST)
जैसे ही बिग बजट फिल्म 'साहो' के मेकर्स ने घोषणा की कि उनकी फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी, तभी समझ आ गया था कि उस दिन रिलीज होने वाली दो फिल्मों, मिशन मंगल और बटला हाउस, में से कोई न कोई फिल्म आगे-पीछे होगी और यह बात सच साबित हो गई। 
 
एक सप्ताह पहले होगी रिलीज 
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्माताओं ने खूब सो‍च-विचार कर फैसला लिया कि प्रभास की फिल्म से टक्कर लेने में खुद की फिल्म का बुरा परिणाम हो सकता है और उन्होंने अपनी फिल्म को एक सप्ताह पहले रिलीज करने का फैसला ले लिया। 
 
अक्षय कुमार की यह फिल्म अब 9 अगस्त को रिलीज होगी और यह एकदम सही फैसला भी है क्योंकि साहो से टकराने में कोई तुक नजर नहीं आ रहा था। 

 
अक्षय का छोटा रोल 
मिशन मंगल में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार हैं। अक्षय कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका रोल फिल्म में लंबा नहीं है। वे सिर्फ बीस से 25 मिनट तक फिल्म में दिखाई देंगे जैसा कि उनका रोल 'नाम शबाना' में था। 
 
अक्षय नहीं चाहते कि उनके फैंस फिल्म देखे और छोटा रोल देख कर निराश हो। उनमें ये भावना आ जाए कि उन्हें ठग लिया गया है इसीलिए उन्होंने यह पहले कहना ही ठीक समझा ताकि फैंस पहले से ही तैयार होकर फिल्म देखने जाएं कि अक्षय का रोल छोटा है। 
 
बटला हाउस भी हो सकती है आगे-पीछे 
साहो के सामने अब जॉन अब्राहम की बटला हाउस रिलीज होगी, लेकिन संभावना है कि बटला हाउस भी आगे-पीछे हो जाए क्योंकि 'साहो' में प्रभास जैसा सितारा है और दोनों ही फिल्मों से टी-सीरिज कंपनी जुड़ी हुई है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख