suvichar
✕

जागेश्वर और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (11:10 IST)
akshay kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम की अलौकिकता को देख हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
 
श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर अक्षय कुमार ने श्री बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वेद पाठ-पूजा अर्चना की। श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत करते हुए भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं तुलसी माला भेंट की। 
 
श्री बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आकर वह अविभूत हुए है। इस दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी केसी भट्ट, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।
 
बता दें कि बीते कुछ दिनों में अक्षय कुमार के अलावा कंगना रनौट, सारा अली खान, अनन्या पांडे सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारे बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड पहुंच चुके है। 
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख