dharma sangrah
✕

बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एलओसी पहुंचे अक्षय कुमार

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (14:22 IST)
अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत और दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अक्षय इन दिनों कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अक्षय कुमार कश्मीर में एलओसी पर पहुंचे। 

 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल गांव पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही सेना के अधिकारी व जवानों से मुलाकात की। उन्होंने सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। 
 
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे। उनका नीरू गांव में सेना और बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत करने का प्रोग्राम है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 27 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा वह सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज चौहान और रक्षा बंधन जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। 
 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख