suvichar
✕

कंचना के रीमेक में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी कियारा आडवाणी!

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (14:28 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। अक्षय के पास इस समय कई प्रोजेक्ट है। हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही अक्षय साउथ की जबरदस्त हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना (मुनी) की रीमेक में नजर आएंगे।
 
इस फिल्म के निर्माता फिल्म की स्टार कास्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म की लीड हीरोइन के लिए कियारा आडवाणी के नाम को फाइनल कर लिया गया है। वहीं सुनने में आ रहा है कि ऑफर आर माधवन को भी मिला है।

कियारा आडवाणी और आर माधवन दोनों ही साउथ की फिल्मों में काम कर चुके हैं। कियारा ने हाल ही में साउथ में अपना करियर शुरू किया है वहीं आर माधवन वहां का जाना-माना चेहरा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक  फिल्म के निर्माता अक्षय के अपोजिट कियारा को कास्ट करने के लिए उत्सुक है और कियारा को भी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। माधवन ने भी इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है।
 
यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कलाकार हॉरर कॉमेडी कंचना के रीमेक में कौन सी भूमिका निभाएंगे। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि अक्षय कुमार खुद फ़िल्म में भूत बन सकते हैं लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म 2020 में पर्दे पर आ सकती है।

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख