Hanuman Chalisa
✕

#Metoo : हाउसफुल 4 की शूटिंग अक्षय कुमार ने रोकी, साजिद खान ने फिल्म छोड़ी

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (13:49 IST)
मीटू का समर्थन बॉलीवुड के बड़े स्टार भी जोरदार तरीके से कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं और इसी कारण आमिर खान ने 'मुगल' फिल्म में उनके साथ काम करने से इनकार करते हुए फिल्म छोड़ दी। अब बारी अक्षय कुमार की है। 
 
अक्षय कुमार 'हाउसफुल 4' में काम कर रहे हैं। इनमें उनके को-स्टार नाना पाटेकर हैं जिन पर तनुश्री दत्ता ने डांस स्टेप में बदलाव करने का आरोप लगाया है ताकि नाना उन्हें छू सके। 
 
अब हाउसफुल 4 के निर्देशक साजिद खान पर भी उनकी सहायक और एक महिला पत्रकार ने घटिया व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इससे अक्षय कुमार का मूड खराब हो गया है। 
 
अक्षय ने हाउसफुल 4 के निर्माता से बात कर फिल्म की शूटिंग रूकवा दी है। अक्षय ने ट्वीट कर कहा कि जब तक जांच नहीं हो जाती मैंने शूटिंग रूकवा दी है। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं कर सकता जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता हो। 
 
 
फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने भी नैतिकता का तकाजा देते हुए ट्वीट किया कि मैं फिल्म के निर्देशक के पद से हट रहा हूं। मेरी मीडिया से विनती है कि जब तक सच सामने नहीं आ जाता तब तक वे अपना निर्णय नहीं सुनाए। 
 
 
हाउसफुल एक बड़े बजट की फिल्म है। इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है और इसे 2019 की दिवाली पर रिलीज किया जाना है। हाउसफुल और हाउसफुल 2 का निर्देशन साजिद ने किया था, लेकिन हाउसफुल 3 साजिद-फरहाद ने निर्देशित की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही थी, इसलिए साजिद खान को फिर हाउसफुल 4 से जोड़ लिया गया। 
 
चूंकि अब फिल्म की शूटिंग रूक गई है। संभव है कि साजिद खान के जरिये किसी दूसरे निर्देशक को जोड़ा जाए या फिर साजिद के बेदाग बाहर आने तक रूका जाए। 

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख