sundarkand
✕

वरुण के बाद यह एक्टर भी जुड़ गया सलमान खान की फिल्म 'भारत' से

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (13:27 IST)
सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग तो चल ही रही है साथ में कलाकारों को भी फिल्म से जोड़ा जा रहा है। फिल्म की हीरोइन तो कैटरीना कैफ हैं, लेकिन छोटी-छोटी भूमिकाओं में भी बड़े कलाकार नजर आएंगे। 
 
फिल्म से जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी के बाद हाल ही में वरुण धवन को जोड़ा गया। आबू धाबी में वरुण ने अपने हिस्से की शूटिंग की और सलमान की फिल्म में छोटा-सा ही रोल कर वे बहुत खुश हैं। 


 
अब फिल्म से आयुष शर्मा को जोड़े जाने की खबर है। इस फिल्म में वे भी छोटी किंतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आयुष की हाल ही में 'लवयात्री' नामक फिल्म रिलीज हुई है जिसका प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है। हालांकि आयुष का अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस पसंद किया गया है। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार आयुष को फिल्म में लेने का फैसला हाल ही में हुआ है। सलमान का मानना है कि बड़ी फिल्म में छोटे रोल से आयुष को फायदा ही पहुंचेगा। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख