Daily Horoscope
✕

सलमान खान, अक्षय कुमार सहित 38 फिल्म स्टार्स मुश्किल में, मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (17:03 IST)
सलमान खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अजय देवगन, फरहान अख्तर, रकुल प्रीत सिंह सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ दिल्ली के अधिवक्ता गौरव गुलाटी ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 228A के तहत मुकदमा दायर किया है। इन फिल्म स्टार्स पर आरोप है कि इन्होंने रेप पीड़िता की पहचान उजागर की है, जो कानूनन जुर्म है। शायद इन हस्तियों को मालूम नहीं है कि किसी भी रेप पीड़िता का नाम, फोटो या उसका पहचान को उजागर करना अपराध है। 
 
इन फिल्म स्टार्स को ध्यान रखना था कि पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करना थी। इन लोगों को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए घंटों का इंतजार करते हैं। यदि ये लोग गलती करेंगे तो इनके चाहने वाले भी शायद इनका अनुसरण करते हुए गलती करेंगे। इसीलिए गौरव ने मामला दर्ज कराया है जबकि घटना 2019 की है। 
 
2 साल पहले हैदराबाद में एक लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया गया था और बाद में उसे जला दिया गया था। इस घटना से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे और गुस्से से वे बाहर हो गए थे। फिल्म सेलिब्रिटीज भी भावनाओं में बहकर अपने आपको रोक नहीं सके। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से, रोष और दु:ख का इजहार किया। गलती ये हो गई कि पीड़िता की पहचान इन्होंने उजागर कर दी। इस दो वर्ष पुराने मामले में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 
 
गौरतलब है कि ये फिल्म सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हर मामले में अपनी राय या टिप्पणी देना पसंद करते हैं। हैदराबाद में हुए गैंगरेप में भी यही हुआ। सवाल ये उठता है कि दो साल पहले की गई गलती पर अब क्यों इन्हें घसीटा जा रहा है? 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख