Daily Horoscope
✕

सलमान खान, अक्षय कुमार सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ FIR, क्या है मामला

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (16:19 IST)
सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, फरहान अख्तर, रकुल प्रीत सिंह सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ दिल्ली के अधिवक्ता गौरव गुलाटी ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 228A के तहत मुकदमा दायर किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने रेप पीड़िता की पहचान उजागर की है। गौरतलब है कि किसी भी रेप पीड़िता का नाम, फोटो या वास्तविक पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है। 
 
गौरव का मानना है कि इन फिल्मी स्टार्स को कानून का ध्यान रखते हुए पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करना थी। ये लोगों के लिए मिसाल हैं। यदि ये गलतियां करेंगे तो दूसरे भी अनुसरण करेंगे, लेकिन इन्होंने ही नियम तोड़ दिया। 

 
मामला 2019 का है। हैदराबाद में एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था और उसे जला दिया गया था। इस घटना से लोगों में रोष था। फिल्म सेलिब्रिटीज भी अपने आपको रोक नहीं सके। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से, रोष और दु:ख का इजहार किया। गलती ये हो गई कि पीड़िता की पहचान इन्होंने उजागर कर दी। इस दो वर्ष पुराने मामले में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 
 
गौरतलब है कि ये फिल्म सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हर मामले में अपनी राय या टिप्पणी देना पसंद करते हैं। हैदराबाद में हुए गैंगरेप में भी यही हुआ। सवाल ये उठता है कि दो साल पहले की गई गलती पर अब क्यों इन्हें घसीटा जा रहा है? 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख