shradh paksha
✕

इस वजह से अक्षय कुमार को पहली गर्लफ्रेंड ने कर दिया था रिजेक्ट

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (14:20 IST)
बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर अपने दमदार एक्शन, फाइट सीन्स और कॉमेडी टाइमिंग के लिए खूब चर्चा रहते हैं। इसी के साथ इंडस्ट्री में उनके अफेयर्स के किस्से भी किसी से छुपे नहीं हैं। अक्षय कुमार ने कई दिलों को तोड़ने के बाद एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा था।

 
लेकिन अक्षय कुमार जिस लड़की को वह पहली बार डेट कर रहे थे, उसने भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय ने बताया थे कि मेरी सबसे बड़ी प्रॉबलम यह थी कि मैं बहुत ही शर्मिला था। मैं उस लड़की के साथ सिर्फ दो से तीन बार ही डेट पर गया था। एक बार मूवी देखने और एक बार रेस्त्रां में। 
 
अक्षय ने आगे बताते हुए कहा कि 'मैंने कभी भी उसका हाथ नहीं पकड़ा था और वह मेरे करीब आना चाहती थी और यही वजह थी कि उसने मुझे छोड़ दिया था। यह सुनकर कपिल शर्मा अक्षय से पूछते हैं कि 'इन सबसे आपको क्या सबक मिलता है?'
 
खिलाड़ी ने इसका जवाब अपने ही अंदाज में देते हुए कहा कि 'उसके बाद मैंने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया था और अपने अंदर कई तरीके का बदलाव भी लाया।
 
अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी बात को एकदम स्पष्टता से रखते नजर आते हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी लव लाइफ और प्यार में मिले धोखे के बारे में भी हमेशा ही खुलकर बात की है। 
 
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जल्द ही 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन और राम सेतु में भी दिखाई देंगे।
 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख