Hanuman Chalisa
✕

जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- मेरे लिए हैप्पी बर्थडे...

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (15:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। अक्षय अपनी मां के बेहद करीब थे।

 
अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौके पर मां संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। अक्षय के पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपनी मां को कितना मिस कर रहे हैं। तस्वीर में अक्षय की मां उन्हें गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'इसे इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही होंगी। आप सभी को संवेदना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जिंदगी चलती रहती है।'
 
बता दें कि मां के निधन से अक्षय कुमार टूट से गए हैं। अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके इसे असहनीय बताया था। अक्षय कुमार विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे लेकिन उन्हें जैसे ही अपने मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली वह फौरन भारत लौट आए थे।
 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख