kundali milan
✕

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगे रंजीत तिवारी की अगली फिल्म में

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (11:40 IST)
अक्षय कुमार इन दिनों दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ जैसी नामी हीरोइनों के बजाय नई हीरोइनों के साथ ज्यादा काम कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल हो सकता है। खबर है कि बेलबॉटम के निर्देशक रंजीत तिवारी, अक्षय कुमार को लेकर नई फिल्म अनाउंस करने की प्लानिंग बना रहे हैं। इसमें रकुल प्रीत हीरोइन के रूप में अक्षय के साथ नजर आ सकती हैं। 
 
बॉलीवुड के एक सूत्र ने बताया- अक्षय और रंजीत जब बेलबॉटम में साथ काम कर रहे थे उसी दौरान रंजीत ने अक्षय को नई फिल्म का आइडिया बताया जो अक्षय को पसंद आया। स्क्रिप्ट फाइनल होने पर उन्होंने सुनी और फिर तुरंत फिल्म करने के लिए हां कह दिया। यह एक प्रेरक कहानी है। फिल्म को लगभग 35-40 दिनों में ही शूट कर लिया जाएगा।
 
जहां तक हीरोइन का सवाल है तो श्रद्धा कपूर, किआरा आडवाणी और रकुल प्रीत सिंह के नामों की चर्चा थी, लेकिन रकुल के नाम पर मोहर लग गईं। भले ही अक्षय और रकुल की उम्र में ज्यादा अंतर हो, लेकिन रकुल ने अजय देवगन के साथ भी काम किया है जो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी भी अच्‍छी लगी थी। 
 
रकुल प्रीत सिंह की इन दिनों भारी डिमांड है। मे डे, थैंक गॉड, डॉक्टर जी जैसी फिल्में वे कर रही हैं और अब अक्षय के साथ उनकी यह फिल्म जल्दी ही अनाउंस होने वाली है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख