Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार करेंगे कॉमेडी फिल्म, मुदस्सर अज़ीज़ को हां कहा

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (12:32 IST)
तेजी से काम करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार दनादन फिल्म साइन किए जा रहे हैं। तुरत-फुरत शूटिंग निपटा रहे हैं। लगभग 10 फिल्में उनके हाथ में हैं। जहां कोरोनावायरस के कारण दूसरे स्टार अभी भी काम करने से कतरा रहे हैं वहीं अक्षय कुमार को यह वायरस भी रोक नहीं पा रहा है। 
 
खबर है कि अक्षय कुमार अब एक कॉमेडी मूवी करने जा रहे हैं और फिल्ममेकर मुदस्सर अज़ीज़ को उन्होंने हां कह दिया है। मुदस्सर अज़ीज़ 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'पति पत्नी और वो' नामक कॉमेडी और सफल फिल्म बना चुके हैं। 
 
 
सूत्रों का कहना है कि मुदस्सर ने अक्षय कुमार को अपनी स्क्रिप्ट सुनाई थी और अक्षय ने तुरंत फिल्म करने के लिए हां कह दी। जुलाई 2021 से अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 
 
 
अक्षय कुमार सोशल, एक्शन और कॉमेडी फिल्म लगातार कर संतुलन बनाए रखे हैं। उनका मानना है कि उनके फैंस को वैरायटी देना चाहिए और उनके फैंस यह फिल्में पसंद भी कर रहे हैं। 
 
हाल ही में अक्षय कुमार की मूवी 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ किआरा आडवाणी, राजेश शर्मा, शरद केलकर, मनु ऋषि चड्ढा जैसे कलाकार हैं। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख