Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार ने इस बायोपिक के लिए किया ना, अब होगी सलमान की एंट्री?

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (12:44 IST)
फिल्म संगीत के व्यवसाय में अपना परचम लहराने वाले गुलशन कुमार पर आधारित बायोपिक 'मोगुल' बनाने की घोषणा लंबे समय पहले हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल निभाने वाले थे। फर्स्ट लुक भी जारी हुआ था, लेकिन इसके बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। 
 
इसी बीच में फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी। कहा जाने लगा कि फिल्म बंद हो गई है। खबर मिली है कि अक्षय ने इस फिल्म का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। वे यह फिल्म नहीं करना चाहते हैं। 


 
सूत्रों के अनुसार फिल्म का कुछ हिस्सा विवादित है और अक्षय यह हिस्सा निभाना नहीं चाहते। संभवत: स्क्रिप्ट सुनाने के दौरान उन्हें यह हिस्सा नहीं बताया गया था। आखिरकार अक्षय ने फिल्म से अलग होने का निर्णय लिया है। 


 
मोगुल के निर्माता अपनी यह फिल्म बनाना ही चाहते हैं, लिहाजा अक्षय की जगह वे किसी अन्य सितारे की तलाश कर रहे हैं। इसमें सलमान खान का नाम भी सामने आ रहा है। सलमान और टी-सीरिज के बीच बेहतरीन रिश्ते हैं और सलमान को राजी किया जा सकता है।
 
 
मोगुल का निर्देशन सुभाष कपूर करने वाले हैं जिन्होंने अक्षय को लेकर 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हिट फिल्म बनाई थी। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख