Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ : जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर इस अंदाज में कर रहे हैं सूर्यवंशी की रिलीज का इंतजार

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (12:23 IST)
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी की फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवम्बर को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है कि यह लगभग डेढ़ साल से बंद सफलता के द्वार को फिर एक बार खोल देगी। दर्शकों को थिएटर में खींचने में कामयाब रहेगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी सिंघम और सिम्बा के रूप में नजर आएंगे। 
 
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे एक बिल्डिंग की छत पर पैर लटकाए बैठे हैं। अक्षय कुमार का खिलाड़ी वाला अंदाज नजर आ रहा है तो कैटरीना थोड़ी घबराई लग रही हैं, लेकिन अक्षय ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है मानो कह रहे हों डरो मत, मैं हूं ना। 
 
अक्षय ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- मिस्टर एंड मिसेज़ सूर्यवंशी धूप सेंक रहे हैं और 5 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन सूर्यवंशी रिलीज हो रही है। 

 
जीरो कट्स के साथ पास 
फिल्म की टीम ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। सेंसर ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। मजेदार बात यह है कि सीबीएफसी ने फिल्म को जीरो कट्स के साथ पास कर दिया है। यानी फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है।
 
145 मिनट की सूर्यवंशी
सूर्यवंशी फिल्म 145 मिनट यानी 2 घंटे 25 मिनट है। इस अवधि की फिल्में मल्टीप्लेक्स वाले पसंद करते हैं। इससे उन्हें ज्यादा शो चलाने को मिलते हैं। जहां तक रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित हालिया फिल्मों का सवाल है तो यह उनकी छोटी फिल्म है। दिलवाले, गोलमाल अगेन, सिम्बा की अवधि सूर्यवंशी से ज्यादा थी।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख