ganesh chaturthi
✕

सिनेमाघरों में सन्नाटा, भीड़ लाने का जिम्मा अब अक्षय और जॉन के मजूबत कंधों पर

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (15:26 IST)
वर्ष 2018 बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा रहा। अधिकांश फिल्में मुनाफे का सौदा साबित हुईं। इस वजह से सिनेमाघरों में रौनक बनी रहीं, लेकिन अगस्त का महीना जो बॉलीवुड के लिए 'लकी' माना जाता है, अब तक अच्छा नहीं रहा। 
 
3 अगस्त को तीन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। ऐश्वर्या-अनिल-राजकुमार की 'फन्ने खां', इरफान खान की 'कारवां' और ऋषि कपूर-तापसी पन्नू की 'मुल्क'। तीनों ही फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। 
 
फन्ने खां की तो रिपोर्ट ही खराब आ गई थी इसलिए दर्शकों ने फौरन इस फिल्म से दूरी बना ली। 'कारवां' को भी ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए। 'मुल्क' को खूब तारीफ मिली, लेकिन दर्शक नहीं। 
 
किसी तरह इन फिल्मों को सिनेमाघर वालों ने एक सप्ताह तक खींचा। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों के तो खर्चे भी नहीं निकल पाए। 
 
इसके बाद 10 अगस्त को कमल हासन की 'विश्वरूप 2' रिलीज हुई। पहले शो से ही समझ आ गया कि इस फिल्म का चलना मुश्किल है। इसे चलाना सिनेमाघरों की मजबूरी है कि और कोई विकल्प ही नहीं है। 
 
अब 15 अगस्त के दिन से उम्मीद की जा सकती है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नजर आएगी। सत्यमेव जयते और गोल्ड रिलीज होने जा रही है। बड़ी फिल्में हैं, बड़े सितारे हैं। फिल्म कैसी भी हो, ये उम्मीद तो की जा सकती है कि पहले तीन-चार दिन फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेंगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख