Bhai Dooj
✕

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 की शूटिंग हुई पूरी, देखिए शानदार फोटो

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (13:58 IST)
लोकप्रिय कॉमेडी सीरिज हाउसफुल का चौथा भाग इन दिनों चर्चा में है। इस सीरिज की चौथी फिल्म बनाई जा रही है जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख सहित कई सितारे हैं। 
 
फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और इस मौके पर एक विशेष फोटो जारी किया गया है। इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। लीड हीरो के साथ कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, राणा दग्गूबाती के साथ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक फरहाद सामजी भी दिखाई दे रहे हैं। 
 
अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिल्म के रिलीज होने में अभी काफी समय बचा है। यह फिल्म दिवाली 2019 पर रिलीज होगी और 2019 की बड़ी फिल्मों में से यह एक है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन पहले साजिद खान कर रहे थे, लेकिन 'मीटू' के चक्कर में वे उलझ गए और फिल्म से उन्हें हाथ धोना पड़ा। उनकी जगह फरहाद ने ली। 
 
इसी तरह नाना पर तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया तो उन्हें भी फिल्म से अलग कर राणा को लिया गया। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख