Daily Horoscope
✕

शाहरुख ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (11:49 IST)
बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शाहरुख गुलाबनबी उर्फ शेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख को प्रयागराज से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। 
 
पुलिस के अनुसार शाहरुख फिल्मों में काम करना चाहता था। उसकी इच्छा थी कि सलमान उसके गॉडफादर बने। 6 अक्टोबर 2018 को उसने सलमान की निजी सहायक को फोन लगा कर सलमान का फोन नंबर मांगा। 
 
जब उसे फोन नंबर देने से मना कर दिया गया तो उसने अपशब्द कहे और सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली। शाहरुख ने बताया कि वह कई बार सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट भी गया, लेकिन उसे सलमान से मिलने नहीं दिया गया। 
 
इसके बाद शाहरुख उर्फ शेरा ने सलमान के पिता सलीम खान का नंबर हासिल कर लिया। उसने सलीम खान को फोन लगा कर सलमान का नंबर मांगा। सलीम खान ने देने से इनकार कर दिया तो शाहरुख ने धमकी दी। उसने अपने आपको गैंगस्टर छोटा शकील की गैंग का सदस्य बताया। 
 
इस पर सलमान के परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया और बांद्रा पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में शाहरुख उर्फ शेरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस की जांच में पता चला कि शाहरुख पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख