Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' का टीजर हुआ रिलीज

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (12:00 IST)
mission raniganj teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही एक रेस्क्यू थ्रिलर फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 'रानीगंज कोलफील्ड' में एक असल जीवन की घटना से प्रेरित है और दिवंगत जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है जिन्होंने भारत के कोल रेस्क्यू मिशन का नेतृत्व किया था। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाया था। फिल्म में अक्षय कुनमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे।
 
मेकर्स ने 'मिशन रानीगंज' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर में देखा जा सकता है कि मजदूर कोयले की खदान में काम कर रहे होते हैं। तभी एक मजदूर के हाथ पर पानी की एक बूंद गिरती है और खदान में पानी भर जाता है, जिसके बाद सभी मजदूरों के चेहरे पर एक डर नजर आता है और उन्हें बड़े खतरे का एहसास होता है।
 
वहीं अक्षय कुमार एक डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं कि यदि अंदर एक भी जान जिंदा है तो वो हमारे इंतजार में है। फिल्म का नाम सबसे पहले 'कैप्सूल गिल' रखा गया था। बाद में नाम बदलकर 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया। अब फिल्म का नाम फिर से बदलकर 'मिशन रानीगंज' रखने का फैसला लिया गया है।
 
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे। 
 
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। देश-दुनिया को हिलाकर रख देने वाला ये कोल माइन एक्सीडेंट और जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम के अथक प्रयासों से बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख