Daily Horoscope
✕

'ओएमजी 2' के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली एक भी रुपया, फिल्म के लिए फाइनेंशियल रिस्क भी उठाया

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2023 (14:34 IST)
Akshay Kumar OMG 2 fees: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' तमाम विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में हैं। बीते काफी दिनों से इस फिल्म के बजट और अक्षय कुमार की फीस को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे।
 
बताया जा रहा था कि 'ओएमजी 2' के‍ लिए अक्षय कुमार ने 35 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा था। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर अजीत अंधारे ने इस खबरों की सच्चाई बताई है। उन्होंने फिल्म की अन्य कास्ट की फीस और इसके असली बजट के बारे में भी खुलासा किया है।
 
पिंकविला संग बातचीत के दौरान अजित अंधारे ने बताया कि अक्षय कुमार ने ओएमजी 2 के लिए एक रुपया भी नहीं लिया है। बल्कि इस फिल्म को बनाने में जो आर्थिक और क्रिएटिव लेवल पर रिस्क था, उसमें एक्टर फिल्म के मेकर्स के साथ खड़े रहे। 
 
अजित पंधारे ने कहा, 'हमारा और अक्षय का एक साथ लंबा असोसिएशन और आपसी समझ रही है। ओएमजी, स्पेशल 26 और टॉयलेट: एक प्रेम कथा के वक्त से एक-दूसरे को समझते हैं। मैं ऐसी स्क्रिप्ट के लिए अक्षय के साथ हमेशा से खड़ा रहा हूं, जो एकदम हटकर हैं, पर बड़ी हैं और मीनिंगफुल भी हैं। अक्षय बिना यह रिस्क ले पाना असंभव था। वह इस फिल्म में फाइनैंशियली और क्रिएटिवली एक्टिव रूप से जुड़े रहे।
 
उन्होंने कहा, 'ओएमजी 2 के बजट की खबरें बेहद बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं।' वेबसाइड के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ है। फिल्म का कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 50 करोड़ के अंदर था। वहीं ओएमजी का पहला पार्ट 25 करोड़ में बना था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

'रावण के बिना राम नहीं...' रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, यश के अभिनय पर हुए फिदा

सफेद साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजली, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मंगलवार को भी नहीं थमी रफ्तार, पहले हफ्ते में 430 करोड़ की ओर फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख